Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Volvo buses are slowing down the pace of the town in Jogindernagar.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में वोल्वो बसों से थम रही शहर की रफ्तार

Tue, 17 Nov 2026 05:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
Volvo buses are slowing down the pace of the town in Jogindernagar.
जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क पर बस स्टैंड के समीप बोल्वो लग्जरी बस के गुजरने के दौरान सड़क पर थमी वाह
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की तंग सड़कों पर लग्जरी वोल्वो बसों की बढ़ती आवाजाही अब यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बनने लगी है। दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए चलने वाली निजी वोल्वो बसों के शहर के बीच से गुजरने के कारण खासकर शाम के समय जाम लग रहा है। हालात यह हैं कि पांच मिनट में पूरा होने वाला सफर तय करने में आधा घंटा रहा है। सरकाघाट सड़क पर लक्ष्मी बाजार से लेकर रेलवे स्टेशन चौक तक वाहन रेंगते नजर आते हैं। इससे स्थानीय लोगों, राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर में रोजाना आठ से दस लग्जरी बसों की आवाजाही होती है। इन बसों को बस अड्डे तक पहुंचने के लिए लक्ष्मी बाजार की संकरी सड़क से गुजरना पड़ता है। रेलवे स्टेशन चौक के समीप मुख्य सड़क की चौड़ाई महज आठ से दस फीट होने के कारण दो वोल्वो बसें आमने-सामने आने पर अन्य वाहनों के निकलने की जगह तक नहीं बचती। सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण से स्थिति और बिगड़ जाती है। बसों के आने-जाने का निर्धारित समय नहीं होने से कई बार एक साथ तीन बसें पहुंच जाती हैं और यातायात बाधित हो जाता है। इसका असर निगम की बसों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विनोद, बलदेव और सुनील कुमार ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित किए बिना इनके संचालन की व्यवस्था बनाई जाए। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वोल्वो बसों के प्रवेश से प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से योजना मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed