{"_id":"6783c337adb7b9f1560849a3","slug":"importance-of-bhakti-festival-told-in-chandaish-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145215-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चंदैश में बताया भक्ति पर्व का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के चंदैश गांव में रविवार को संत निरंकारी मिशन ने भव्य भक्ति पर्व मनाया। इसमें उपमंडल की सभी स्थानीय शाखाओं के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समागम की अध्यक्षता सुंदरनगर के सलापड़ से आए ज्ञान प्रचारक राम लाल ने की। उन्होंने भक्ति पर्व का महत्व समझाया और कहा कि गुरु का वचन मानना और वचन को कर्म में ढालना ही भक्ति है। माघ माह में लगने वाले कुंभ की तरह निरंकारी मिशन भी माघ मास में ही भक्ति पर्व मनाता है। समागम में कीर्तन, भजन भी किया गया। गुरु का अटूट लंगर भी परोसा गया। इस अवसर पर चंदैश के मुखी गरीब दास, लोअर बरोट के मुखी लाल सिंह, बलद्वाड़ा के भागीरथ, रखोटा से विधि चंद, छात्र से हेम राज, सरकाघाट से किशन दास, बंगलुरू से बख्शी राम ने भी भक्ति और गुरु वचनों को मानने की प्रेरणा दी। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।