{"_id":"6aea1a731e570307c805e4aa","slug":"if-roads-get-blocked-during-winter-machinery-will-be-deployed-immediately-kullu-news-c-89-1-klu1019-190968-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सर्दियों में सड़कें बंद हुईं तो तुरंत दौड़ेगी मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सर्दियों में सड़कें बंद हुईं तो तुरंत दौड़ेगी मशीनरी
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सर्दियों के दौरान संभावित बर्फबारी और आपात स्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त निवेदिता नेगी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर उसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में लोगों को सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पहले से सुनिश्चित किए जाएं।
मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शीतकालीन तैयारियों का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को बर्फबारी के कारण बंद होने वाली सड़कों को जल्द बहाल करने के लिए पर्याप्त मशीनरी, उपकरण और मानव संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए। दोनों विभागों को उपलब्ध मशीनरी की सूची आपस में साझा करने को भी कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके।
जल शक्ति विभाग को सर्दियों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सभी खंड विकास अधिकारियों को पंचायतों में आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित करने और उपयुक्त भवनों को राहत आश्रय स्थलों के रूप में चिह्नित करने को कहा गया। वन विभाग ने बैठक में बताया कि जिले में ईंधन लकड़ी का वितरण जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उपमंडल अधिकारियों और बीआरओ को अपने सैटेलाइट फोन सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए, ताकि आपदा के समय संचार व्यवस्था बाधित होने पर भी संपर्क बनाए रखा जा सके। बैठक में पीओ आईटीडीपी अश्वनी कुमार, एसडीएम कुनिका एकर्स, डीएफओ इंद्रजीत सीरा, डीएसपी केडी शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार, बीडीओ मनीष राय और सीएमओ डॉ. चमन सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। एसडीएम उदयपुर ओम प्रकाश, एडीसी काजा शिखा सिमटिया और बीआरओ के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। संवाद