फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deputy Commissioner issues instructions to accelerate development works

Kullu News: उपायुक्त ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Tue, 03 Nov 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner issues instructions to accelerate development works
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में मंगलवार को उपायुक्त निवेदिता नेगी ने पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम उदयपुर और विकास खंड अधिकारी काजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लेकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपायुक्त ने विभिन्न पंचायतों की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी ली। ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग, पीएमकेएसवाई, एमपी लैड्स, बीएमजेएस और विकास जनसहयोग सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को उपलब्ध अव्ययित धनराशि का उपयोग विकास कार्यों में तेजी से करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम कुनिका एकर्स, परियोजना अधिकारी डीआरडीए एवं बीडीओ मनीष राय और जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed