{"_id":"677eac1a59255781f40d0773","slug":"patients-on-chairs-burden-of-the-road-on-their-shoulders-people-taking-exams-every-day-kullu-news-c-89-1-ssml1015-138653-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुर्सी पर मरीज, कंधे पर सड़क \nका बोझ, रोज परीक्षा दे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुर्सी पर मरीज, कंधे पर सड़क
का बोझ, रोज परीक्षा दे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:18 PM IST
Link Copied
आजादी के 77 साल बाद भी सड़क से नहीं जुड़े सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के गांव पथरीली डगर, ऊबड़-खाबड़ रास्ते से उठाकर छह किमी दूर पहुंचाए बुजुर्ग खूबराम
संवाद न्यूज एजेंसी न्यूली (कुल्लू)। पथरीली डगर...ऊबड़-खाबड़ रास्ते और डंडों में बांधी कुर्सी में बैठे मरीज को कंधों पर उठाकर जल्द अस्पताल पहुंचाने की जद्दोजहद। सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के लोगों को बीमारी की हालत में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए हर दिन ऐसी ही परीक्षा से गुजरना पड़ता है। घाटी के लोगों की इस मजबूरी की वजह सड़क नहीं होना है। आजादी के 77 साल बाद भी ग्रामीण सड़क का बोझ अपने कंधों पर ढो रहे हैं। बुधवार को सैंज की गाड़ापारली पंचायत के मैल गांव में बुजुर्ग खूब राम की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें भी डंडों के सहारे कुर्सी बांधकर अस्पताल ले जाने के लिए उठाकर पहले सड़क तक निहारनी पहुंचाना पड़ा। पथरीले, ऊबड़-खाबड़ और सीधी ढलान वाले रास्ते में ग्रामीणों को पैदल छह किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। इसके बाद मरीज को वाहन से करीब 20 किलोमीटर दूर सैंज सीएचसी पहुंचाया गया। देश की आजादी के 77 साल बाद भी जिले की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली का एक भी गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। इस वजह से ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। --- कोई बीमार हो जाए तो पहले इकट्ठा करने पड़ते हैं ग्रामीण गाड़ापारली के गांवों में कोई अचानक बीमार हो जाए तो परिजनों को मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए पहले ग्रामीण इकट्ठा करने पड़ते हैं। सड़क न होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण तेजा सिंह, अशोक, आलम चंद और निमत राम ने कहा कि बीमारी की हालत में मरीजों को कई किलोमीटर दूर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सर्दी के मौसम में बर्फ की चादर बिछने से समस्या और बढ़ जाती है। --- मैल गांव के बुजुर्ग खूब राम बुधवार को अचानक बीमार हो गए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से उठाकर सड़क तक ले जाया गया। पंचायत में सड़क न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। - यमुना देवी, पंचायत प्रधान --- ग्राम पंचायत गाडापारली के गांवों को सड़क सुविधा से जोडऩे के प्रयास जारी हैं। गांवों तक निर्माण के लिए सड़क का ऑनलाइन सर्वे कर दिया गया है। -चमन ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बंजार।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।