{"_id":"67702b4c9f801a9e8a03264b","slug":"passengers-disembarked-in-the-rain-on-the-pretext-of-bad-road-conditions-kullu-news-c-89-1-ssml1012-137956-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़क खराब का बहाना कर बारिश में उतार दीं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़क खराब का बहाना कर बारिश में उतार दीं सवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:16 PM IST
Link Copied
मीलों पैदल चलीं सवारियां, ग्रामीणों को हुई भारी परेशानी सैंज (कुल्लू)। परिवहन निगम के सपांगनी-कंंढा रूट की बस की सवारियों को परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को बस को आधे रास्ते में खड़ा कर सवारियों को उतार दिया गया। सवारियों को बारिश में मीलों का पैदल सफर करना पड़ा। लोगों ने निगम के चालक और परिचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। तलाड़ा पंचायत के लोगों ने कहा कि शुक्रवार देर शाम को सपांगनी डंपिंग साइट में चालक ने निगम की बस के खराब होने का बहाना बनाकर सवारियों को बारिश में उतार दिया। बस में सवार लोगों के अलावा बच्चों को बारिश में मीलों का सफर तय करना पड़ा। पंचायत प्रधान मोहर सिंह ने बताया कि निगम की बस के गंतव्य तक न जाने से सवारियां परेशान हुईं। निगम की तरफ से बताया जा रहा है सपांगनी के साथ नदी के भू-कटाव से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण बारिश में बस चलाना उचित नहीं है। निगम के आरएम कुल्लू डीके नारंग ने बताया कि रात को बस का ठहराव कंढा गांव में होता है। शुक्रवार शाम को भारी बारिश के चलते तंग सड़क में कीचड़ हो गया था। --
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।