{"_id":"67f3ddeecb962ba390096866","slug":"video-the-annual-chhinj-fair-of-shri-siddh-baba-raja-ram-maharaj-raja-ka-talab-concluded-2025-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्री सिद्ध बाबा राजा राम महाराज राजा का तालाब का वार्षिक छिंज मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्री सिद्ध बाबा राजा राम महाराज राजा का तालाब का वार्षिक छिंज मेला संपन्न
श्री सिद्ध बाबा राजा राम महाराज राजा का तालाब का वार्षिक छिंज मेला सोमवार देर शाम संपन्न हो गया। रविवार छिंज का आगाज टमक की थाप से हुआ। दो दिन व रात को टमक की लगातार ताल से राजा का तालाब गुंजायमान होता रहा। छिंज में समाजसेवी पुनीत महाजन टिंकू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बाबा राजा राम मंदिर में पूजा अर्चना व झंडे की रस्म के साथ दंगल कमेटी ने अखाड़े में प्रवेश करके कुश्तियों का आगाज किया। इस दौरान छिंज मेले में विभिन्न राज्यों व प्रदेश के कई नामी गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में कई कुश्तियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बिन्दु रहीं। दंगल में राजिंदर शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई। छिंज मेले में छोटी माली का मुकाबला जग्गू पहलवान बियानपुर दीनानगर पंजाब और गोलू जुगियाल के बीच हुआ। जिसमें गोलू पहलवान ने अपनी बादशाहत कायम की।वहीं बड़ी माली का मुकाबला विशाल पहलवान हिमाचल प्रदेश व सन्नी पहलवान बियानपुर पंजाब के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में विशाल पहलवान ने विजय सेहरा अपने माथे पर बांधा।सभी कुश्तियों का आकर्षण का केंद्र बिंदु रहीं। जिसमें दर्शकों ने खूब आनंद लिया। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने बड़ी माली के पहलवान को 15 हजार रुपए का नकद इनाम दिया। जबकि छोटी माली के पहलवान को नौ हजार रुपए की इनामी राशि वितरित की गई। इस मौके पर मान सिंह, हरफूल सिंह, रणजीत सिंह, राय सिंह, शेर सिंह, शिवू जैलदार, पवन राणा, रविंद्र मिती, भानू सिंह, विक्रम बिट्टू, राजेश बिट्टू, समाजसेवी पुनीत महाजन टिंकू, साधु राम, प्रेम सिंह, देव राज,जरम सिंह, ज्ञान त्यागी, करनैल सिंह, छिंदू मन्हास व क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।