{"_id":"6aa3a91ff3f11001e004ffc0","slug":"video-bank-employees-strike-on-september-11-nationwide-protest-against-government-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:39 PM IST
Link Copied
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार, 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों ने काम बंद कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान धर्मशाला में भी बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर रोष जताते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कन्वीनर गौतम ने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि बैंकिंग व्यवस्था में पांच दिन का कार्य सप्ताह तत्काल लागू किया जाए, ताकि कर्मचारियों को भी अन्य क्षेत्रों की तरह साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लागू की गई एकतरफा और भेदभावपूर्ण प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन यानी पीएलआई योजना को वापस लिया जाना चाहिए। कर्मचारियों का आरोप है कि इस योजना को लागू करने से पहले यूनियनों के साथ पर्याप्त द्विपक्षीय बातचीत नहीं की गई। इसलिए पीएलआई योजना में यूनियनों के साथ बातचीत कर आवश्यक संशोधन किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपने अन्य लंबित मुद्दों का समाधान करने की मांग भी उठाई। गौतम ने कहा कि बैंक कर्मचारियों के अधिकारों और सामूहिक सौदेबाजी की व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की, ताकि बैंकिंग क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे असंतोष को दूर किया जा सके।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन के अनुसार, इसके तहत 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।
बैंक कर्मचारियों के इस प्रदर्शन से साफ है कि मांगों को लेकर बैंक यूनियनों और सरकार के बीच मतभेद अभी समाप्त नहीं हुए हैं। अब कर्मचारियों की नजर सरकार के अगले कदम पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।