फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose: TET for 10 subjects to be held from November 22 to December 6; check the last date for online applicat

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगा 10 विषयों का टेट, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

Fri, 11 Sep 2026 05:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 05:20 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक करेगा। परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी 11 सितंबर से 3 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
hpbose: TET for 10 subjects to be held from November 22 to December 6; check the last date for online applicat
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक करेगा। परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी 11 सितंबर से 3 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यह आवेदन स्पेशल एजुकेटर प्री प्राइमरी से पांचवीं कक्षा, स्पेशल एजुकेटर छठी कक्षा से 12वीं कक्षा, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, जेबीटी, टीजीटी संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी हिंदी विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए मांगे गए हैं।

विज्ञापन

 लेट फीस के रूप में 600 भरने होंगे
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। आवेदनकर्ताओं को प्रॉस्पेक्ट्स और ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ही आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित अंतिम तिथि 3 अक्तूबर के बाद भी आवेदन किया जा सकता है लेकिन इसके लिए विलंब शुल्क के रूप में अभ्यर्थियों को 600 रुपये लेट फीस के रूप में भरने होंगे। परीक्षा शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के पास 9 से 12 अक्तूबर तक का समय अपने आवेदन पत्रों में किसी प्रकार की त्रुटि दूर करने के लिए रहेगा।

टेट दो सत्रों में होगा
इस दौरान श्रेणी और उपश्रेणी में सुधार के लिए उम्मीदवारों को स्वयं बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर ऑफलाइन माध्यम से ही आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे। टेट दो सत्रों में होगा। पहला सत्र सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे तक होगा। इस परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 700 रुपये शुल्क देना होगा।
 
विज्ञापन

10 विषयों की परीक्षाएं तीन दिन होंगी
शिक्षा बोर्ड ने इस बार टेट का ऐसा शेड्यूल बनाया है कि पहली बार 10 विषयों की परीक्षाओं को तीन दिन में ही आयोजित कर दिया जाएगा। इस दौरान 22 नवंबर को सुबह के समय टीजीटी आर्ट्स और शाम के समय जेबीटी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 29 नवंबर को चार विषयों का टेट  होगा। इस दौरान सुबह के समय टीजीटी नॉन मेडिकल और स्पेशल एजुकेटर (छठी से 12वीं कक्षा), जबकि शाम के समय टीजीटी संस्कृत और स्पेशल एजुकेटर (प्री प्राइमरी से कक्षा-5) का आयोजन होगा। इसके अलावा 6 दिसंबर को भी चार विषयों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इनमें सुबह के समय टीजीटी मेडिकल, पंजाबी और उर्दू विषय, जबकि टीजीटी हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed