{"_id":"6aaa81dd205a18ff3602b96a","slug":"video-kangra-goma-lays-the-foundation-stone-for-the-panchayat-building-in-upper-lambagaon-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: गोमा ने अप्पर लंबागांव में किया पंचायत भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: गोमा ने अप्पर लंबागांव में किया पंचायत भवन का शिलान्यास
आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से आगे ले जाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी पंचायतों में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जरूरत के अनुसार योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। गोमा बुधवार को अप्पर लंबागांव में करीब 83 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित समय में पूरा करवाने के लिए विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मंत्री ने पंचायत में सामुदायिक भवन के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश देते हुए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही मंत्री गोमा ने कहा कि सोल बनेहड़ पंचायत में करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्र स्तरीय इंडोर खेल स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग को 9.50 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। स्टेडियम में आठ पिचों के साथ करीब एक हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं करवाने की सुविधा उपलब्ध होगी तथा निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में बीसीसी अध्यक्ष जसवंत डडवाल, एसडीएम संजीव ठाकुर, तहसीलदार ललित ठाकुर, बीडीओ सिकंदर कुमार, जिला परिषद सदस्य अनीता कुमारी, पंचायत समिति अध्यक्षा मीना कुमारी, पंचायत प्रधान कैप्टन अजमेर सिंह कटोच, पंचायत समिति सदस्य अजय शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।