फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose: D.El.Ed. exams to be held from October 5 to November 3; schedule released.

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड की 5 अक्तूबर से 3 नवंबर तक होंगी परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

Wed, 16 Sep 2026 08:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 08:31 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के प्रथम और द्वितीय वर्ष की नियमित, री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषयों की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं 5 अक्तूबर से 3 नवंबर तक प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों और निजी प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
hpbose: D.El.Ed. exams to be held from October 5 to November 3; schedule released.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के प्रथम और द्वितीय वर्ष की नियमित, री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषयों की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं 5 अक्तूबर से 3 नवंबर तक प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों और निजी प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर पूरी डेटशीट देख सकते हैं। डीएलएड प्रथम वर्ष (बैच 2025-27 की नियमित तथा बैच 2024-26 की री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषय) की परीक्षाएं 5 से 17 अक्तूबर तक होंगी।

विज्ञापन

द्वितीय वर्ष (बैच 2024-26 की नियमित तथा बैच 2023-25 की री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषय) की परीक्षाएं 21 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से समय रहते डेटशीट जारी की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षाओं के सुचारू और नकल-रहित संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed