{"_id":"6ab7a3f00906cc4dc00bd8cf","slug":"video-video-inter-college-kabaddi-tournament-concludes-at-bhoranj-college-host-team-emerges-as-champion-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान भोरंज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान भोरंज बना चैंपियन
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में 23 से 26 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से प्रायोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। समापन समारोह में डॉ. राजिंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने और जीवन में अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की 43 टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला मेजबान राजकीय महाविद्यालय भोरंज और राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक रहा। भोरंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40-38 के अंतर से धर्मशाला को पराजित कर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला को प्राप्त हुआ। वहीं तृतीय स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय नादौन ने राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा, शिमला को 38-36 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है कि हमारे काॅलेज ने सफल आयोजन के साथ विजेता ट्रॉफी भी जीती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।