Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Demands regarding the drug menace and the release of 'Bandi Singhs' (imprisoned Sikh prisoners) were raised at a 'Waris Punjab De' event in Gumtala.
{"_id":"6ab74bb71a549d74620390b7","slug":"video-demands-regarding-the-drug-menace-and-the-release-of-bandi-singhs-imprisoned-sikh-prisoners-were-raised-at-a-waris-punjab-de-event-in-gumtala-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुमटाला में वारिस पंजाब दे के कार्यक्रम में नशे और बंदी सिंहों की रिहाई की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमटाला में वारिस पंजाब दे के कार्यक्रम में नशे और बंदी सिंहों की रिहाई की उठी मांग
विधानसभा हलका अमृतसर पश्चिम के अधीन गांव गुमटाला में सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, विशेषकर महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में अमृतपाल सिंह की माता बलविंदर कौर और अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के अमृतसर जिला प्रधान शमशेर सिंह पधरी ने शिरकत की।
बलविंदर कौर ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या के कारण प्रदेश की माताएं अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि नशा खत्म करना और लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि अमृतपाल सिंह पहले भी जमीनी स्तर पर युवाओं को नशे से दूर करने के लिए काम करते रहे हैं।
वहीं शमशेर सिंह पधरी ने भाजपा की नशा विरोधी यात्रा पर सवाल उठाते हुए इसे 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा राजनीतिक अभियान बताया। उन्होंने सवाल किया कि जब अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर तक का क्षेत्र केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में आता है तो ड्रोन के जरिए पंजाब में नशा कैसे पहुंच रहा है।
पधरी ने अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों पर भी नशे के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। हालांकि, ये सभी राजनीतिक दावे संबंधित नेताओं के हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।