{"_id":"6ab747ece928bd67ff056dc3","slug":"video-torrential-rain-wreaks-havoc-in-pilibhit-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में आफत की बारिश, सड़कें बनीं तालाब, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में आफत की बारिश, सड़कें बनीं तालाब, देखें वीडियो
पीलीभीत जिले में लगातार हो रही बारिश ने शनिवार को जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब 14 घंटे से लगातार हो रही बारिश सुबह दस बजे के बाद भी जारी रही। तेज बारिश के चलते शहर की मुख्य सड़कें और कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य स्टेशन मार्ग, बाजार मार्ग, अशोक कॉलोनी और सुनगढ़ी समेत कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। वहीं, शहर के कई नाले और नालियां चौक होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं सका। इससे मोहल्लों की गलियों में भी जलभराव हो गया। कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। लगातार बारिश से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।