Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HMIS portal server down; queues of patients reach the hospital gates

Hamirpur (Himachal) News: एचएमआईएस पोर्टल का सर्वर ठप, अस्पताल के गेट तक पहुंचीं मरीजों की कतारें

Fri, 13 Nov 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 13 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
HMIS portal server down; queues of patients reach the hospital gates
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पर्ची काउंटर के बाहर मरीजों व तीमारदारों की भीड़। संवाद।
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने पहुंचे मरीजों को वीरवार सुबह पहले पर्ची बनवाने के लिए ही जूझना पड़ा। स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) पोर्टल का सर्वर ठप होने से अस्पताल में ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था करीब पौने घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

इस दौरान काउंटर पर पर्चियां नहीं बनीं और मरीजों की कतारें अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंच गईं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल, अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण एचएमआईएस पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। वीरवार सुबह अचानक पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर काम ठप हो गया। त्योहारी सीजन में अवकाश के बाद अस्पताल पहुंचे मरीजों की संख्या भी अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पर्चियां नहीं बनने से काउंटर के बाहर भीड़ बढ़ती चली गई। कई मरीज और तीमारदार दूरदराज के क्षेत्रों से सुबह ही अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन पंजीकरण नहीं होने के कारण उन्हें डॉक्टरों तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जिले के अलावा ऊना, मंडी और बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से भी रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सर्वर ठप होने से दूरदराज से आए मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

करीब पौने घंटे बाद सर्वर बहाल होने पर पर्चियां बनाने का काम शुरू हो सका और मरीजों को राहत मिली।

कोट
एचएमआईएस पोर्टल का सर्वर दिल्ली से ही डाउन हुआ था। करीब पौने घंटे बाद सर्वर बहाल हो गया। इसके बाद अस्पताल में पर्चियां बनाने का काम फिर से शुरू कर दिया गया। -डॉ. देशराज शर्मा, एमएस, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article