{"_id":"6aa50db74d5a51c275071474","slug":"video-rajendra-rana-said-70-crore-spent-on-making-the-cms-office-lavish-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: राजेंद्र राणा बोले-सीएम कार्यालय को आलीशान बनाने पर खर्च किए 70 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: राजेंद्र राणा बोले-सीएम कार्यालय को आलीशान बनाने पर खर्च किए 70 करोड़
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार पर मुख्यमंत्री कार्यालय को आलीशान बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है। हमीरपुर में प्रेसवार्ता में राणा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को नया रूप देने पर 50 से 70 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंसल्टेंसी के नाम दिल्ली की एक निजी फॉर्म को करोड़ों रुपये दिए जा रहे हैं और एक-एक पर्दे पर हजारों रुपये और टेबल पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
राणा ने आरोप लगाया कि इसी कंसल्टेंसी फर्म को हमीरपुर, नादौन समेत प्रदेशभर में कई परियोजनाओं के काम दिए गए हैं और अब तक उसे 50 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोक निर्माण विभाग की वास्तु शाखा का इस्तेमाल सरकार क्यों नहीं कर रही है। क्या विभाग में कंसल्टेंसी के लिए योग्य अधिकारी नहीं हैं? उन्होंने कहा कि पिछले 51 वर्षों में प्रदेश पर करीब 68 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में इसमें करीब 44 हजार करोड़ रुपये की और बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए भी नया कर्ज ले रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।