{"_id":"6aa5ad1ea947959f390b584a","slug":"ai-software-installed-in-new-portable-x-ray-machines-facility-will-be-available-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-208103-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनों में एआई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल, जल्द मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनों में एआई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल, जल्द मिलेगी सुविधा
Sun, 13 Sep 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में टीबी स्क्रीनिंग अभियान को जल्द नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग को मिली चार नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनों में एआई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो चुका है।
जल्द ही इनका संचालन शुरू किया जाएगा। नई मशीनों से ग्रामीण क्षेत्रों तक टीबी जांच सुविधा पहुंचाना आसान होगा। वर्तमान में जिले में टीबी स्क्रीनिंग के लिए तीन पोर्टेबल एक्सरे मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से दो खराब हैं। ऐसे में एक ही मशीन के सहारे अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों में स्क्रीनिंग करने में दिक्कत आ रही है।
नई पोर्टेबल मशीनों को जरूरत के अनुसार गांवों और विशेष स्क्रीनिंग शिविरों में आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। इनके शुरू होने से एक साथ अधिक क्षेत्रों में जांच संभव होगी और टीबी के संभावित मरीजों की जल्द पहचान कर उन्हें आगे की जांच व उपचार से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
हर साल टीबी के 900 मामले आ रहे
जिले में हर साल टीबी के करीब 900 मामले आते हैं। अस्पतालों में भी टीबी जांच की सुविधा है। टीबी की पुष्टि होने के बाद मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज शुरू कर दिया जाता है। नई मशीनों के शुरू होने से स्क्रीनिंग शिविरों और विशेष अभियानों का दायरा भी बढ़ाया जा सकेगा।
कोट
टीबी उन्मूलन के लिए समय पर पहचान और उपचार अहम माना जाता है। नई पोर्टेबल मशीनों के साथ से स्क्रीनिंग व्यवस्था मजबूत होगी। -डॉ. सतीश कुमार, सीएमओ हमीरपुर