{"_id":"6af70000589e10a80c0e8ba8","slug":"video-maa-kali-shobhayatra-hamirpur-kolkata-culture-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां काली के जयकारों से गूंजा हमीरपुर, भव्य शोभायात्रा में दिखी कोलकाता की संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां काली के जयकारों से गूंजा हमीरपुर, भव्य शोभायात्रा में दिखी कोलकाता की संस्कृति की झलक
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:48 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में शुक्रवार को मां काली के जयकारों से पूरा मुख्य बाजार गूंज उठा। कोलकाता मूल के लोगों की ओर से आयोजित मां काली की भव्य शोभायात्रा में बंगाल की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते और मां काली के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इससे पूरे बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा के संयोजक संजय उर्फ केलेस ने बताया कि कोलकाता मूल के लोग हर वर्ष पश्चिम बंगाल से मां काली की प्रतिमा लाकर हमीरपुर में चार दिवसीय विशेष चौकी का आयोजन करते हैं। इस दौरान विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना की जाती है और श्रद्धालु माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी के समापन पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
आयोजकों के अनुसार, शनिवार को नादौन में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। संयोजक संजय उर्फ केलेस ने कहा कि हमीरपुर में हर वर्ष मां काली की पूजा के लिए यह आयोजन किया जाता है। इसमें कोलकाता मूल के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था को जीवंत बनाए रखना है। शोभायात्रा के माध्यम से बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।