{"_id":"6adc4dc1579d0f8a3f062e86","slug":"video-hamirpur-sports-festival-launched-on-anurags-52nd-birthday-series-of-52-contests-begins-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अनुराग के 52वें जन्मदिवस पर खेल उत्सव का शुभारंभ, 52 मुकाबलों की श्रृंखला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अनुराग के 52वें जन्मदिवस पर खेल उत्सव का शुभारंभ, 52 मुकाबलों की श्रृंखला शुरू
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के 52वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 52 खेल मुकाबलों की श्रृंखला शुरू की गई। जन्मदिवस पर विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैकड़ों खिलाड़ियों व युवाओं ने फिट इंडिया जागरूकता दौड़ में भाग लिया। वरिष्ठ खिलाड़ियों के सहयोग से सामाजिक संस्था यस हिमाचल ने इस खेल उत्सव का आयोजन किया है। प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता नरेंद्र अत्री ने बताया कि इस पहल के माध्यम से हिमाचल को देवभूमि के साथ खेलभूमि बनाने के अनुराग ठाकुर के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। जागरूकता दौड़ में शामिल खिलाड़ियों ने खेलों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। खेल मुकाबलों की शुरुआत कुश्ती से हुई। पहले मुकाबले में जॉर्डन ने शिवम को 8-4 से हराया। नरेंद्र अत्री ने बताया कि विभिन्न खेल केंद्रों पर आंतरिक मुकाबले करवाए जाएंगे और इनमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में हाल ही में अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की। 1500 मीटर दौड़ में हिमाचल के लिए रजत पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी राशि और उनके प्रशिक्षक राजेंद्र को सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री और हॉकी में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता रमेश पठानिया ने करीब 500 खिलाड़ियों की मौजूदगी में दोनों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।