{"_id":"6a9c118be8b629e4b301c284","slug":"video-hamirpur-grand-procession-taken-out-to-mark-the-occasion-of-janmashtami-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर निकाली भव्य शोभायात्रा
हमीरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सत्यनारायण मंदिर हमीरपुर की ओर से शनिवार को मुख्य बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा सत्यनारायण मंदिर से शुरू होकर भोटा चौक, हमीरपुर बस स्टैंड, नादौन चौक और गांधी चौक से होते हुए मुख्य बाजार पहुंची और वापस मंदिर में संपन्न हुई। ढोल-नगाड़ों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां भी शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में दिनभर धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर के महंत राकेश त्यागी ने कहा जन्माष्टमी पर्व पर झांकी का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।