{"_id":"6aac0971684995887f0f254b","slug":"hamirpur-anurag-thakur-says-upi-charges-won-t-affect-the-common-man-opposing-things-is-a-habit-for-the-congr-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- यूपीआई शुल्क का आम आदमी पर असर नहीं, विरोध करना कांग्रेस की आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- यूपीआई शुल्क का आम आदमी पर असर नहीं, विरोध करना कांग्रेस की आदत
Thu, 17 Sep 2026 09:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:08 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी के यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं है। मर्चेंट स्तर पर भी शुल्क की सीमा तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम अब केवल दुष्प्रचार करना रह गया है और यूपीआई के मुद्दे पर भी राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
हमीरपुर में बुजुर्गों व दिव्यांगों से मिले सांसद अनुराग सिंह ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपीआई लेनदेन पर शुल्क को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यूपीआई शुल्क का आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस को हर अच्छे काम का विरोध करने की आदत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भीम एप शुरू किया था, तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया था, जबकि आज यूपीआई ने लोगों के लिए डिजिटल लेनदेन आसान कर दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी के यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं है। मर्चेंट स्तर पर भी शुल्क की सीमा तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम अब केवल दुष्प्रचार करना रह गया है और यूपीआई के मुद्दे पर भी राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हमीरपुर में सेवा सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। गंदा नौण स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया और पौधरोपण किया। बुजुर्गों के साथ मिलकर यहां पर केक भी काटा। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में सड़क सुरक्षा जागरूकता व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल होकर सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट तथा टैक्सी चालकों को चिकित्सा किट वितरित कीं। वहीं, बचत भवन में बुजुर्गों को कंबल और अन्य जरूरी सामान तथा दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित की गईं।
विज्ञापन
इसके अलावा गांधी चौक के पास विद्यार्थियों के साथ कॅरिअर परामर्श, प्लास्टिक मुक्त और नशामुक्त भारत अभियान में भाग लिया। शाम को परिधि गृह में जनसमस्याएं सुनीं और जोलसप्पड़ स्थित राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में दीप जलाकर कार्यक्रमों का समापन किया। इस दौरान हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा सहित प्रदेश एवं जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन