{"_id":"6a9dc69dbe58e3f25309e661","slug":"a-series-of-religious-programs-begins-today-in-fatehpur-jaladi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-207432-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फतेहपुर जलाड़ी में आज से धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फतेहपुर जलाड़ी में आज से धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू
Mon, 07 Sep 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मौनी बाबा कुटिया फतेहपुर जलाड़ी में ब्रह्मलीन मौनी बाबा जी की 33वीं पुण्य स्मृति के पावन अवसर पर 7 से 14 सितंबर तक धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा, गुरुदेव पूजन, हवन, पुस्तकालय उद्घाटन और पुण्य स्मृति-पर्व सहित विभिन्न कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को सुबह सात बजे कलश स्थापना से होगा। इसके बाद 7 से 13 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथाव्यास स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरि जी महाराज, ऋषिकेश, हरिद्वार श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। वहीं, 13 सितंबर को कथा-विराम होगा। 14 सितंबर को सुबह छह बजे पुण्य स्मृति-पर्व एवं गुरुदेव पूजन का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे भंडारा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन