Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: वेबसाइट पर दिखेगा राम मंदिर के चढ़ावे का ब्योरा, श्रद्धालुओं की संख्या व दानराशि के आंकड़े रोजाना किए जाएंगे सार्वजनिक
{"_id":"6a9d8aee515c4d8aca0afcde","slug":"video-video-vabsaita-para-thakhaga-rama-mathara-ka-caugdhhava-ka-byara-sharathathhalo-ka-sakhaya-va-thanarasha-ka-aakaugdha-rajana-kae-jaega-saravajanaka-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वेबसाइट पर दिखेगा राम मंदिर के चढ़ावे का ब्योरा, श्रद्धालुओं की संख्या व दानराशि के आंकड़े रोजाना किए जाएंगे सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वेबसाइट पर दिखेगा राम मंदिर के चढ़ावे का ब्योरा, श्रद्धालुओं की संख्या व दानराशि के आंकड़े रोजाना किए जाएंगे सार्वजनिक
राम मंदिर की व्यवस्थाओं में अब व्यापक बदलाव की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर की प्रशासनिक और व्यावहारिक व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को मंदिर की व्यवस्थाओं में कई बदलाव दिखाई देंगे। सबसे अहम पहल के तहत राम मंदिर में रोज आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और प्राप्त दानराशि का ब्योरा वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा।
गोविंद देव गिरि के अनुसार, धीरे-धीरे मंदिर की व्यवस्थाओं को अपडेट किया जाएगा और चढ़ावे से जुड़ी जानकारी श्रद्धालुओं के सामने रखी जाएगी। राम मंदिर की पूजा-पद्धति, धार्मिक परंपराएं और उत्सवों का संचालन संतों और विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में ही होगा। वहीं मंदिर की बाहरी प्रशासनिक और व्यावहारिक व्यवस्थाओं में आधुनिक प्रबंधन प्रणाली अपनाई जाएगी। अनुशासन और श्रद्धा के बीच संतुलन नई व्यवस्था की महत्वपूर्ण कसौटी होगी। मंदिर की व्यवस्थाओं में अयोध्या के संतों और स्थानीय जनमानस की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि मंदिर और अयोध्या के बीच संवाद और जुड़ाव और मजबूत हो। स्थानीय अपेक्षाओं और भावनाओं को समझते हुए व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने की योजना है।
सीता रसोई और अन्नक्षेत्र की व्यवस्था भी बदलेगी राम मंदिर ट्रस्ट
सीता रसोई और अन्नक्षेत्र की मौजूदा व्यवस्था पर भी पुनर्विचार कर रहा है। उद्देश्य यह है कि राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन सम्मानजनक, व्यवस्थित और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। सीता रसोई में अब तक श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खिचड़ी दी जाती है, अब बेहतर भोजन व्यवस्था की तैयारी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।