{"_id":"6ab7c37365092aabea09c604","slug":"video-hamirpur-block-emerges-as-the-winner-in-kabaddi-and-kho-kho-at-the-under-14-district-level-sports-competition-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ब्लॉक बना कबड्डी और खो-खो विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ब्लॉक बना कबड्डी और खो-खो विजेता
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में आयोजित अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रारंभिक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के छह शिक्षा खंडों के 435 छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में कुश्ती में बणी विजेता, जबकि बिझड़ी और विकासनगर उपविजेता रहे। बॉक्सिंग में जौड़े अंब विजेता और डुग्घा उपविजेता रहा। खो-खो में हमीरपुर ब्लॉक विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा। कबड्डी में भी हमीरपुर ब्लॉक ने विजेता का खिताब जीता, जबकि बिझड़ी उपविजेता रहा। वॉलीबाल में नादौन विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा। बैडमिंटन में भोरंज विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा। बास्केटबाल में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल विजेता और टौणी देवी स्कूल उपविजेता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।