{"_id":"6a916df1bd119c1bd40fc687","slug":"video-national-sports-day-chamba-major-dhyan-chand-tribute-sunday-on-cycle-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल दिवस पर चंबा में मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, 30 अगस्त तक होंगे खेल आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल दिवस पर चंबा में मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, 30 अगस्त तक होंगे खेल आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 28 Aug 2026 04:46 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा सेवा एवं खेल विभाग और हॉकी चंबा के संयुक्त तत्वावधान में परिधि गृह चंबा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने महान हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपिक पदक विजेता मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना और स्वस्थ जीवनशैली में खेलों की भूमिका को रेखांकित करना रहा। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद के देश में खेलों के विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया।
जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने बताया कि केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत 28 अगस्त को पुष्पांजलि कार्यक्रम, 29 अगस्त को विभिन्न खेल गतिविधियां और 30 अगस्त को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान हॉकी चंबा के महासचिव मुकेश बेदी, प्रोफेसर अविनाश और शिवकरण चंद्रा ने राष्ट्रीय खेल दिवस, ओलंपिक खेलों, मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में जानकारी साझा की।
वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जय राज वर्धन, जनक राज, बोध राज, साहिल, रमेश कुमार और मनोज कुमार सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से चंबा में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।