फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The audience danced to the tune of Mera Iyaan Turda Jeeyan Chaal Kabootar Ki Tak Gunja.

Chamba News: मेरा इयां तुरदा जियां चाल कबूतर की तक गूंजे पर झूम उठे दर्शक

Mon, 07 Sep 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to the tune of Mera Iyaan Turda Jeeyan Chaal Kabootar Ki Tak Gunja.
सुरंगानी मेले में पहाड़ी गायक काकु राम ठाकुर : जागरूक पाठक
काकू राम के गीतों पर झूमी सुरंगानी, दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बंधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सुरंगानी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों और पहाड़ी धुनों के नाम रही। कार्यक्रम में एनएचपीसी सुरंगानी के जीएम सीआरसी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि मदन लाल शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

सांस्कृतिक संध्या में काकू राम ठाकुर ने एक के बाद एक लोकप्रिय पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। तेरे भरमौरा लगी जातरा, आज छतराड़ी कल राखा, चक्की पर खंभा रखाई जायां और लच्छी-लच्छी लोग गलादें जैसे गीतों पर दर्शक झूम उठे। इसके बाद रजिंद्र ठाकुर के गीत माही मेरा इयां तुरदा जियां चाल कबूतर की ने भी खूब तालियां बटोरीं। पहाड़ी गीतों की धुन पर दर्शक देर तक झूमते रहे और पूरा मेला परिसर तालियों व सीटियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष आरिफ शेख और कमेटी सदस्यों ने भी कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। काकू राम ठाकुर के गीतों पर कमेटी सदस्यों ने जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed