{"_id":"6a9ef1c84353ee9606030f56","slug":"pilgrims-set-out-from-hadsar-bharmour-and-holi-for-a-glimpse-of-kailash-chamba-news-c-88-1-ssml1004-195928-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हड़सर, भरमौर और होली से श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हड़सर, भरमौर और होली से श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना
Mon, 07 Sep 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा में मणिमहेश यात्रा के लिए चढ़ाई लगाते श्रद्धालू।संवाद
भरमौर से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी की 59 उड़ानें, 311 श्रद्धालुओं ने लिया हवाई सेवा का लाभ
हेली सेवा से 311 श्रद्धालु पहुंचे गौरीकुंड, करीब 300 लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के तहत सोमवार को हड़सर, भरमौर और होली से श्रद्धालुओं के कैलाश दर्शन के लिए रवाना होने का क्रम जारी रहा।
एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि सात सितंबर को शाम छह बजे तक हड़सर से पैदल यात्रा मार्ग के माध्यम से करीब 3500 श्रद्धालु मणिमहेश धाम के लिए रवाना हुए।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। सोमवार को भरमौर से गौरीकुंड के बीच हेली टैक्सी की 59 उड़ानें हुईं। इनके माध्यम से 311 श्रद्धालु भरमौर से गौरीकुंड और करीब 300 श्रद्धालु गौरीकुंड से भरमौर पहुंचे।
यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु को सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द और ऑक्सीजन सैचुरेशन कम होने की शिकायत हुई। उसे हेली टैक्सी के माध्यम से गौरीकुंड से भरमौर लाया गया, जहां सिविल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। श्रद्धालु गुरदासपुर तहसील एवं जिला का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन
वहीं, होली से कलाह होते हुए मणिमहेश पैदल मार्ग से भी सोमवार शाम चार बजे तक 35 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना हुए। इस मार्ग से भी श्रद्धालुओं का मणिमहेश धाम पहुंचने का क्रम जारी है।