{"_id":"6aaab5c4f730a778a4097baa","slug":"video-himalayan-tahr-calf-found-separated-from-its-herd-in-guinala-forest-department-releases-it-into-the-wild-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: गुईनाला में झुंड से बिछड़ा हिमालयन थार का बच्चा वन विभाग ने जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: गुईनाला में झुंड से बिछड़ा हिमालयन थार का बच्चा वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
गुईनाला के पास ड्यूटी दे रहे कर्मी को हिमालयन थार का एक बच्चा देखा गया। इसके बाद कर्मी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने कब्जे में लेकर साथ लगते जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन मंडल रेंज अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि गुईनाला से हिमालयी थार के बच्चे के मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद वन कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। टीम ने बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसे साथ लगते जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर संभावना है कि यह बच्चा अपने झुंड से बिछड़कर गुईनाला के पास पहुंच गया होगा। जंगल में छोड़े जाने के बाद उसके दोबारा झुंड के साथ मिलने की उम्मीद है। वन विभाग ने क्षेत्र में तैनात कर्मियों को वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।