फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hosts Dominate at Kiani Ground

Chamba News: कियाणी के मैदान में मेजबानों का डंका

Wed, 16 Sep 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hosts Dominate at Kiani Ground
चंबा के रावमापा कियाणी में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता रही टीम को सम्मानित कर
वॉलीबाल में कियाणी चैंपियन, कुश्ती में मैहला का दबदबा, मार्च पास्ट भी मैहला के नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। कियाणी के खेल मैदान में तीन दिन तक चले अंडर-19 केंद्रीय जोन स्तरीय छात्र खेलकूद मुकाबलों का बुधवार को रोमांचक समापन हुआ। मेजबान कियाणी ने वॉलीबाल का खिताब जीतकर घरेलू मैदान पर अपनी बादशाहत कायम की।
फाइनल मुकाबले में कियाणी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा उपविजेता रहा।
कबड्डी में मैहला ने बाजी मारी और गागला की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो में धुलाड़ा ने पहला तथा कोलका ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में औड़ा विजेता और चंबा उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में मैहला ने अनुशासन और शानदार तालमेल के दम पर पहला स्थान हासिल किया। कुश्ती में भी मैहला की टीम ओवरऑल विजेता रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला स्कूल खेल संघ के अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर एसएमसी प्रधान महिंदर सिंह, संयोजक अनिल भारद्वाज और उमेश चौणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed