{"_id":"6aaacb528626b08228089240","slug":"city-roads-have-turned-into-a-series-of-potholes-every-journey-is-a-bumpy-ride-chamba-news-c-88-1-ssml1007-196909-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गड्ढों में बदल गई शहर की राह, हिचकोलों में कट रहा हर सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गड्ढों में बदल गई शहर की राह, हिचकोलों में कट रहा हर सफर
Wed, 16 Sep 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा का खस्ताहाल शहर की ओर जाने वाला मार्ग।संवाद
उखड़ा डामर, जगह-जगह गहरे गड्ढे और बिखरी बजरी ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किल
मणिमहेश यात्रा के बीच बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी झेल रहे बदहाल सड़क का खामियाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर की ओर बढ़ते ही सड़क की बदहाली सामने आ जाती है। कहीं डामर उखड़ा पड़ा है तो कहीं सड़क के बीच गहरे गड्ढे राह रोक रहे हैं। कई जगह बिखरी बजरी ने मुश्किल और बढ़ा दी है।
वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए रफ्तार कम करते हैं और दोपहिया वाहन चालक संतुलन साधते हुए आगे निकलते हैं। इस पूरे मार्ग पर सफर अब सहज यात्रा के बजाय लगातार झटकों का अनुभव बन गया है।
सबसे ज्यादा परेशानी सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों से हो रही है। दिन में चालक इन्हें देखकर किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन रात में यही गड्ढे अचानक सामने आकर खतरा बढ़ा देते हैं। बचने के प्रयास में वाहन दूसरी ओर मोड़ना या अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को लेकर जाने वाले वाहन भी प्रभावित हो रहे हैं। मणिमहेश यात्रा के कारण इन दिनों बाहरी क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ी हुई है। ऐसे में शहर तक पहुंचने वाले इस मार्ग की हालत व्यवस्था की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर पहले भी पैचवर्क किया गया है, लेकिन कुछ समय बाद गड्ढे दोबारा उभर आते हैं। लोगों ने मांग की है कि केवल गड्ढे भरने के बजाय सड़क की गुणवत्ता की जांच करवाकर स्थायी मरम्मत करवाई जाए। उधर, नगर परिषद चंबा की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि बरसात के मौसम के चलते रास्तों की मरम्मत नहीं की जा रही है। जल्द ही रास्तों को संवारा जाएगा।
--
सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। रोजाना इसी रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग को सड़क की स्थायी मरम्मत करवानी चाहिए। - अनवर, चालक
--
गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। रात के समय समस्या बढ़ जाती है। कई गड्ढे दिखाई नहीं देते। अचानक ब्रेक लगाने या गड्ढे से बचने के प्रयास में हादसे का खतरा रहता है।
- यतिन कुमार, चालक
--
चंबा शहर की ओर आने वाले मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे परेशानी हो रही है। विभाग को ऐसे मेलों के दौरान सड़क की हालत सुधारनी चाहिए। - परम जीत, चालक
--
चंबा शहर की ओर आने वाली खराब सड़क का असर मणिमहेश श्रद्धालुओं सहित अन्य बाहर से आने वाले लोगों के ऊपर भी पड़ता है। वाहन चालक खराब रास्ते के कारण परेशान रहते हैं।
- धर्म सिंह, चालक