{"_id":"674db14654107d2c8a030001","slug":"video-electricity-supply-not-restored-in-civil-hospital-teesa-even-on-the-third-day","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नागरिक अस्पताल तीसा में तीसरे दिन भी बिजली की आपूर्ति नहीं हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नागरिक अस्पताल तीसा में तीसरे दिन भी बिजली की आपूर्ति नहीं हुई बहाल
नागरिक अस्पताल तीसा में तीसरे दिन भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते मरीजों को रात के समय ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। तीन दिन पहले अचानक खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदलने में बिजली बोर्ड नाकाम हो रहा है। इसका खामियाजा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों के साथ-साथ तीसा गांव में भी बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। इस कारण लोग काफी परेशान हैं। महिलाओं को रात का खाना अंधेरे में बनाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को मोमबत्ती जलाकर अपनी पढ़ाई करनी पड़ रही है। सर्दी के मौसम में जहां ठंड अपनी चरम पर पहुंच रही है। ऐसे में बिना बिजली रहना काफी मुश्किल है। अस्पताल में मरीज और गांव में स्थानीय लोग बिजली न आने से परेशान हैं। लोगों में मनीष कुमार, हंसराज, केवल, सुरेंद्र, भाग चंद, रवि कुमार और नरेंद्र ने जिला प्रशासन व बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिजली की आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए। उधर, बोर्ड के सहायक अभियंता अमित ठाकुर ने बताया कि बिजली की आपूर्ति को जल्द बहाल करवा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।