फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The group from Bhaderwah reached Chamba amidst chants hailing Lord Shiva.

Chamba News: भोले के जयकारों के साथ चंबा पहुंचा भद्रवाह का जत्था

Sun, 30 Aug 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
The group from Bhaderwah reached Chamba amidst chants hailing Lord Shiva.
चंबा चौगान से म​णिमहेश के रवाना होता सरथल भद्रवाह से आया श्रद्धालूओं का जत्था।संवाद
सरथल से 40 श्रद्धालुओं ने चौगान में डाला डेरा, धार्मिक माहौल में शुरू की मणिमहेश यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह स्थित सरथल से 40 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को भजन-कीर्तन और भगवान शिव के जयकारों के साथ चंबा पहुंचा। श्रद्धालुओं के चौगान पहुंचते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हाथों में धार्मिक चिह्न लिए श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते आगे बढ़े।
चंबा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक चौगान में कुछ समय विश्राम किया। इसके बाद भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच जत्था भरमौर के लिए रवाना हो गया। श्रद्धालु मणिमहेश झील में पवित्र स्नान कर भगवान शिव के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर वर्ष मणिमहेश यात्रा के लिए चंबा पहुंचते हैं। भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था के चलते इस बार भी उन्होंने सरथल से पैदल यात्रा शुरू की। उनका कहना है कि मणिमहेश पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन करना उनके लिए श्रद्धा और आस्था का विशेष अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के चलते इन दिनों चंबा से भरमौर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। विभिन्न राज्यों और पड़ोसी क्षेत्रों से श्रद्धालु पैदल, बसों और अन्य साधनों से पहुंच रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed