फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Directorate of Education constituted committee to investigate case maujpur play school child abuse cctv

दिल्ली के प्ले स्कूल में मासूम से बर्बरता: शिक्षक की पिटाई से आंख सूजी, कान में दर्द, विभाग ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 31 Aug 2026 01:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 31 Aug 2026 01:03 PM IST
सार

दिल्ली के मौजपुर में एक प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ मारपीट और यौन दुर्व्यवहार मामले में शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। जांच के लिए शिक्षा निदेशालय ने एक समिति गठित की है। समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त शिक्षा निदेशक करेंगे।

विज्ञापन
Directorate of Education constituted committee to investigate case maujpur play school child abuse cctv
मौजपुर के प्ले स्कूल का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे से मारपीट और यौन दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। शिक्षा निदेशालय ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त शिक्षा निदेशक करेंगे।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दो दिन में मांगी रिपोर्ट
शिक्षा विभाग ने समिति को दो दिन के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने कहा है कि जांच निर्धारित कानूनी प्रावधानों और बाल संरक्षण दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर जाफराबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी फुटेज और कुछ अन्य सबूत भी जुटाए हैं।

1500 रुपये में दिया था सीसीटीवी फुटेज का एक्सेस
स्कूल प्रशासन ने फुटेज देने से साफ मना कर दिया। हालांकि 25 अगस्त को स्कूल प्रशासन ने 1500 रुपये लेकर माता-पिता को सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन एक्सेस दे दिया। इसके बाद ताे वह फंसता चला गया। मासूम की मां ने ऑनलाइन एक्सेस से 16, 17 और 18 अगस्त की पुरानी फुटेज निकाल ली। छानबीन के बाद फौरन स्कूल के निदेशक, प्रिंसिपल, टीचर्स और आया के खिलाफ पॉक्सो, जेजे एक्ट समेत बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम के पिता ने लगाए आरोप
बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा महज तीन साल पांच माह का है। स्कूल में दाखिले के बाद से वह बुरी तरह डरा रहने लगा था। उसने घर में बातचीत करना छोड़ दिया था और रात को ठीक से सो नहीं पाता था। बच्चा सोते-सोते रोने लगता था और कान में दर्द की शिकायत भी करता था। 18 अगस्त को ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाने पर पूरी वारदात का पता चला। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा बहुत डरा हुआ है और उसे सामान्य होने में समय लगेगा। परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने जिम्मेदारी नहीं ली।

पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका बच्चा स्कूल व टॉयलेट जाने से घबराता था। उसके कान में दर्द था। वह रात को ठीक से सो भी नहीं पा रहा था। परिवार ने मासूम को ईएनटी डॉक्टर को दिखवाया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने जब मासूम की जांच की तो उसके दोनों कान के पर्दों पर सूजन की बात की। डॉक्टर का कहना था कि पिटाई के कारण उसके कान में सूजन है। 

विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
पुलिस टीम ने बच्चे के पिता की शिकायत पर स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। पीड़ित बच्चे का जीटीबी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसकी काउंसिलिंग भी कराई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की जांच में जुटी है।
 

प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ मारपीट व यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा। उसे कान पकड़कर घसीटने और लात मारकर कुर्सी से गिराने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed