{"_id":"6783cc9829202c80a4065ada","slug":"now-enjoy-chambyali-dham-at-a-height-of-160-feet-chamba-news-c-88-1-ssml1004-141700-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब 160 फीट की ऊंचाई पर लीजिए चंबयाली धाम का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब 160 फीट की ऊंचाई पर लीजिए चंबयाली धाम का लुत्फ
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के पर्यटन कारोबार को एक नया आयाम मिलने जा रहा है। बौंखरी मोड़ में प्रदेश का दूसरा फ्लाई डाइनिंग शुरू होने वाला है, जो पर्यटकों के लिए मनोरंजन के साथ ही नया अनुभव प्रदान करेगा। यहां पर पर्यटकों को चंबयाली धाम भी परोसी जाएगी। पर्यटन नगरी डलहौजी के बौंखरी मोड़ पर अब पर्यटक 160 फीट की ऊंचाई पर न केवल स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे, बल्कि वे पीर पंजाल की खूबसूरत पहाड़ियों का नजारा भी देख सकते हैं। फ्लाई डाइनिंग की सुविधा डलहौजी के एक नामी होटल की ओर से शुरू की जा रही है। इसका उद्घाटन 15 जनवरी को किया जाएगा। फ्लाई डाइनिंग के संचालन के लिए सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। एक समय में 24 लोग इस रोमांचक अनुभव का हिस्सा बन सकते हैं। फ्लाई डाइनिंगके संचालक मयूक चड्ढा ने बताया कि यह सुविधा जिला चंबा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उनका मानना है कि इस अनोखी गतिविधि से डलहौजी में पर्यटन कारोबार में वृद्धि होगी और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। डलहौजी होटल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मनोज चड्ढा ने बताया कि जिला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह शुरूआत की गई है। हिमाचल में मनाली के बाद यह दूसरा फ्लाई डाइनिंग है। यहां पर पर्यटकों को चंबयाली धाम भी परोसी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।