{"_id":"6783c7ed633c72bb730a0548","slug":"forest-guard-injured-while-catching-forest-cutters-in-diola-referred-to-tanda-chamba-news-c-88-1-ssml1004-141707-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेड़ों की रक्षा करते माफिया से भिड़ा वन रक्षक, खाई में गिरने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेड़ों की रक्षा करते माफिया से भिड़ा वन रक्षक, खाई में गिरने से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Jan 2025 07:15 AM IST
Link Copied
चंबा। पेड़ों की रक्षा करते एक वन रक्षक वन माफिया से भिड़ गया। इस दौरान वन माफिया के साथ हुई भिड़ंत के दौरान वह गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया। घटना वन मंडल चंबा की दियोला वन बीट में हुई है।
प्राथमिक उपचार के बाद वन रक्षक सुदेश कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हालांकि वन विभाग की टीम ने तीन वन काटुओं को कटर के साथ दबोच लिया है। दो अन्य जंगल में भाग गए हैं।
जानकारी अनुसार बीते शुक्रवार रात को वन विभाग की टीम दियोला में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें जंगल के भीतर चैन वुड कटर चलने की आवाज सुनाई दी। इसी आवाज का पीछा करते हुए वन रक्षकों की टीम मौके पर जा पहुंची। जहां पर पांच लोग देवदार के चतुर्थ श्रेणी के पेड़ को काट रहे थे।
वन रक्षकों की टीम ने वन काटुओं को पकड़ने लगी तो धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस भिडंत में वन रक्षक सुदेश कुमार बर्फ में फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। टीम ने तीन वन काटुओं को पकड़ लिया। मगर दो वन काटू मौके का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए। पकड़े गए वन काटू दियोला पंचायत के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। टीम ने भागने वालों की भी पहचान कर ली है।
वन विभाग की टीम ने तीनों वन काटुओं को 28479 रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही काटे गए देवदार के पेड़ की लकड़ी और चेन वुड कटर को जब्त कर लिया है।
दियोला वन बीट में वन विभाग की टीम ने पांच वन काटुओं को देवदार का पेड़ काटते हुए पकड़ा है। इसमें दो लोग मौके भाग गए। पकड़े गए तीन लोगों को जुर्माना भरने के बाद छोड़ दिया गया है। विभाग मामले में आगामी कार्रवाई कर रहा है। - कृतज्ञ कुमार, वन मंडल अधिकारी, चंबा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।