{"_id":"6aca2603986e1ff7900244b6","slug":"video-luhnu-ground-getting-ready-for-the-ranji-trophy-match-himachal-and-mumbai-to-clash-from-october-18-to-21-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए सजने लगा लुहणू मैदान, 18 से 21 अक्तूबर तक हिमाचल-मुंबई में होगी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए सजने लगा लुहणू मैदान, 18 से 21 अक्तूबर तक हिमाचल-मुंबई में होगी भिड़ंत
बंदला की पहाड़ियों और गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में रणजी ट्रॉफी मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 18 से 21 अक्तूबर तक यहां हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पहले यह मैच धर्मशाला में प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे बिलासपुर शिफ्ट कर दिया गया है। मैच की मेजबानी मिलने के बाद मैदान और इसके आसपास के परिसर को संवारने का काम किया जा रहा है। मैदान की बाउंड्री पर रंग-रोगन किया जा रहा है, जबकि परिसर के आसपास पौधरोपण सहित साफ-सफाई के कार्य भी किए जा रहे हैं। मुकाबले से पहले मैदान को बेहतर रूप देने और खिलाड़ियों के लिए उचित माहौल तैयार करने पर ध्यान दिया जा रहा है। चार दिन तक चलने वाले इस मुकाबले में हिमाचल की टीम अपने घरेलू मैदान पर मुंबई की टीम का सामना करेगी। लुहणू मैदान का रणजी क्रिकेट से पुराना नाता रहा है। यहां वर्ष 2001 में पहला रणजी मुकाबला खेला गया था। अब एक बार फिर बड़े घरेलू क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी मिलने से बिलासपुर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। मैच के दौरान दर्शकों को मैदान पर रोमांचक क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।