Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Accused in charas seizure case granted three-day interim bail

Bilaspur News: चरस बरामदगी मामले के आरोपी को मिली तीन दिन की अंतरिम जमानत

Sun, 29 Nov 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused in charas seizure case granted three-day interim bail
भतीजे और भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत ने दी राहत, 30 नवंबर को करना होगा आत्मसमर्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 1.17 किलो चरस बरामदगी मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे सोलन निवासी आरोपी को विशेष अदालत ने तीन दिन की अंतरिम जमानत दी है। आरोपी सलीम मोहम्मद को भतीजे और भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 27 से 30 नवंबर तक राहत दी गई है।
आरोपी के खिलाफ सदर थाना बिलासपुर में 31 जनवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.170 किलो चरस बरामद की थी, जो व्यावसायिक मात्रा में आती है।
विज्ञापन

आरोपी ने अदालत में याचिका दायर कर बताया कि उसने भतीजे को बचपन से पाला है और उसकी शादी में शामिल होना चाहता है। वहीं, भतीजी की शादी भी 29 नवंबर को तय है। पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य ने पुलिस रिपोर्ट में शादी की तारीखों की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य पक्ष ने आरोपी के फरार होने और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका जताते हुए जमानत का विरोध किया। हालांकि, अदालत ने पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए अंतरिम राहत प्रदान की। आरोपी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। उसे 30 नवंबर को शाम पांच बजे तक जेल में आत्मसमर्पण करना होगा। साथ ही गवाहों को प्रभावित नहीं करने और अदालत की अनुमति के बिना हिमाचल से बाहर नहीं जाने की शर्त लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed