{"_id":"6aeb0c2fdfbe4b11030a04b4","slug":"video-agriculture-students-learned-modern-horticultural-techniques-at-hariman-sharmas-nursery-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: कृषि विद्यार्थियों ने हरिमन शर्मा की नर्सरी में सीखी आधुनिक बागवानी की तकनीकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: कृषि विद्यार्थियों ने हरिमन शर्मा की नर्सरी में सीखी आधुनिक बागवानी की तकनीकें
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता, बहना जट्टा और जड्डू कुलज्यार के कृषि विषय के विद्यार्थियों ने पनियाला स्थित हरिमन शर्मा एप्पल नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रसिद्ध प्रगतिशील बागवान एवं सेब विशेषज्ञ डॉ. हरिमन शर्मा से मिलने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। डॉ. हरिमन शर्मा ने विद्यार्थियों को सेब की खेती और आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने सेब के पौधों की रोपाई, देखभाल, खाद एवं सिंचाई प्रबंधन, कांट-छांट और कटिंग सहित बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बागवानी के क्षेत्र में स्वरोजगार और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी भी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देना और आधुनिक कृषि एवं बागवानी के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना रहा। भ्रमण के दौरान शिक्षक साजन अत्री, शालिनी शर्मा, अनु देवी और मोहन भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।