Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Collective efforts are essential for women's empowerment and a drug-free Himachal: Governor

महिला सशक्तिकरण और नशामुक्त हिमाचल के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राज्यपाल

Thu, 05 Nov 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Collective efforts are essential for women's empowerment and a drug-free Himachal: Governor
बिलासपुर में आयोजित इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड में उपायुक्त किरण भड़ाना को सम्मानित करते राज्यपाल।
संशोधित खबर
विज्ञापन


बिलासपुर में इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड-2026 समारोह में बोले राज्यपाल
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने, महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। हर बेटी को समान अवसर मिलना चाहिए और हर महिला सम्मान व सुरक्षा के साथ जीवन जी सके, यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बात राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने बिलासपुर में लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड-2026 समारोह में कही।
उन्होंने समारोह के आयोजन के लिए फाउंडेशन की सराहना की और सम्मानित होने वाली हस्तियों को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि महिलाओं को मिलने वाले सम्मान, बेटियों को उपलब्ध अवसरों और युवाओं की आत्मनिर्भरता से मापी जाती है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को शक्ति, सृजन और संस्कारों का प्रतीक माना गया है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन, रक्षा और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। इसके बावजूद प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का आंदोलन है। कन्या भ्रूण हत्या, लिंग भेदभाव, बाल विवाह और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल का युवा प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन, कृषि, बागवानी और स्वरोजगार जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना होगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों से नशामुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि हिमाचल के जंगल, नदियां, झीलें और जल संसाधन अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, अंधविश्वास और सामाजिक भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामाजिक जागरूकता को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा, बिलासपुर की उपायुक्त किरण भड़ाना और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग न केवल अपने जीवन में उपलब्धियां हासिल करते हैं, बल्कि दूसरों के जीवन को भी सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने लाहौल-स्पीति की उपायुक्त रहते हुए किरण भड़ाना के कार्यों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed