गांधी जयंती से पहले बिलासपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में करीब 650 स्वयंसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के तहत बिलासपुर शहर के सभी 11 वार्डों के अलावा ओयल, नौणी, रघुनाथपुरा और बामटा पंचायतों में भी सफाई अभियान चलाया गया। कुल 15 प्रमुख स्थानों पर स्वयंसेवियों ने सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा हटाया और आसपास के क्षेत्रों को साफ किया।
सफाई अभियान के दौरान पार्कों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जमा प्लास्टिक और कचरे को एकत्र किया गया। स्वयंसेवियों ने सफाई करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से यह भी बताया गया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिन तक सीमित रहने वाला काम नहीं है, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और जिम्मेदारी बनाना जरूरी है।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना, कचरे का सही तरीके से निस्तारण करना और पर्यावरण की रक्षा करना किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का आह्वान किया।
अभियान में रोटरी क्लब बिलासपुर, ज्ञान-विज्ञान समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), यूथ रेड क्रॉस और एनसीसी सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के स्वयंसेवियों ने भाग लिया। अलग-अलग स्थानों पर स्वयंसेवियों ने मिलकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अभियान में अमित कुमार, नरेश देवी, जमना देवी, संजना शर्मा, पूजा, नरेंद्र पंडित, मीना कुमारी, बंदना, अनिल कुमार, अजय चंदेल, मनोज कुमार, मुकेश भाटिया, कौशल्या देवी, चंपा देवी, रणजीत, राजकुमार, नरेश चंदेल, ओंकार चंद, कमल कान्त, पीएस कटवाल, नरेंद्र कुमार, भास्कर कालिया, सुरेश नड्डा, सुशील पुंडीर, सुमन कुमारी, आकाश, भूपेश, सुनीता, रूचि, प्रोमिला बसु, मनसा राम और डॉ. जय चंद सहित करीब 650 लोगों ने श्रमदान किया।
अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर ने अभियान में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से चलाए जाने वाले ऐसे अभियान स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि व्यवहार और संस्कार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता का संदेश हर घर तक पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रयास लगातार जारी रखने की जरूरत है। जब प्रशासन के साथ आम लोग भी जिम्मेदारी निभाते हैं तो शहर और गांवों को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य और मजबूत होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।