{"_id":"6abe3c9b20361b2023028b55","slug":"video-bilaspur-section-163-drone-ban-president-droupadi-murmu-visit-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति दौरे से पहले बिलासपुर में धारा 163 लागू, ड्रोन-पैराग्लाइडर और पैरासेलिंग पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति दौरे से पहले बिलासपुर में धारा 163 लागू, ड्रोन-पैराग्लाइडर और पैरासेलिंग पर रोक
Ankesh Dogra
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:27 PM IST
Link Copied
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे से पहले जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश 4 अक्तूबर से 6 अक्तूबर शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में बिलासपुर जिले में किसी भी प्रकार के ड्रोन को उड़ाने या संचालित करने की अनुमति नहीं होगी।
इसके साथ ही पैराग्लाइडर और पैरासेलिंग के संचालन पर भी रोक रहेगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए हवाई क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
निषेधाज्ञा के दौरान अस्त्र-शस्त्र और गोला-बारूद लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा दूर से मार करने वाले हथियार, तेजधार हथियार या ऐसे अन्य हथियारों को लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी, जिनसे कानून एवं व्यवस्था या मानव सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
जारी आदेश पुलिस बल और अधिकृत सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगा। आधिकारिक ड्यूटी निभाने के दौरान उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण और हथियार रखने की अनुमति रहेगी।
जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों से निषेधाज्ञा के आदेशों का पालन करने का आग्रह किया है।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं। निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित गतिविधियों पर निगरानी भी रखी जाएगी, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने न आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।