{"_id":"6ac7a3844a472d950d077c21","slug":"video-yamunanagar-shopkeepers-and-the-public-made-aware-of-how-to-avoid-cyber-fraud-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: साइबर ठगी से बचने के लिए दुकानदारों और लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: साइबर ठगी से बचने के लिए दुकानदारों और लोगों को किया जागरूक
यमुनानगर। मीराबाई बाजार में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के तहत साइबर थाना पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। साइबर थाना के इंस्पेक्टर रविंद्र और एएसआई बलदेव सिंह ने बाजार के दुकानदारों और यहां खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों को साइबर अपराध से बचाव संबंधी पंप्लेट भी वितरित किए।
इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि एसपी कमलदीप गोयल के आदेशानुसार जिले में एक से 30 अक्तूबर तक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी के तहत साइबर थाना पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत ‘रुको, सोचो, करो’ संदेश के माध्यम से लोगों को किसी भी अनजान कॉल, लिंक, संदेश या ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठग लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसाते हैं। कई बार बैंक अधिकारी, रिश्तेदार या किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी बनकर लोगों से ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड संबंधी विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी मांगी जाती है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचना चाहिए।
जानकारी के अभाव में मेहनत की कमाई गंवा देते हैं लोग
मीराबाई बाजार के प्रधान प्रेम सागर ने कहा कि पुलिस की ओर से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लोगों के लिए काफी उपयोगी है। जानकारी के अभाव में कई लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं। ऐसे अभियानों से लोगों को समय रहते सावधान रहने की जानकारी मिलती है।
दुकानदार तरुण ने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बाजारों और लोगों के बैंक खातों में लेनदेन बढ़ेगा। इसका फायदा उठाने के लिए साइबर ठग भी सक्रिय हो सकते हैं। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी कई बार जानकारी के अभाव में ओटीपी साझा करने या अनजान लिंक पर क्लिक करने के कारण साइबर ठगी का शिकार हो जाती हैं। इसलिए सभी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए।
दुकानदार राजिंद्र ने बताया कि अभियान के दौरान साइबर अपराध से बचने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अभियान में मिली जानकारी अपने परिचितों तक भी पहुंचाएंगे।
इंस्पेक्टर रविंद्र ने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीकों की जानकारी दी गई और पंप्लेट बांटे गए। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन गतिविधि में जल्दबाजी न करने और पहले रुककर सोचने के बाद ही कोई कदम उठाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।