{"_id":"6ac6a03a2e37a1816403ae3e","slug":"athletes-displayed-their-skills-in-athletics-kabaddi-and-kho-kho-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164195-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि व स्टाफ। स्कूल
- फोटो : shiv tripathi
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सांगीपुर में बुधवार को दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11 आयु वर्ग में लड़कों के एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकस्सी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं कराई गईं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने रिबन काटकर किया। मुख्यातिथि नेपाल सिंह राणा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पूरी लगन के साथ खेलों में भाग लेकर अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन करना चाहिए। हालांकि, प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी नहीं किए गए। वीरवार को परिणाम जारी होने की संभावना है।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रराज, प्राचार्य सुभाष चंद्र, मुकेश रोहिल, राकेश पांचाल, पवन कुमार, नीरज रानी, सुशील कांबोज, प्रमोद कुमार, सुनीता रानी, विजय शर्मा, देवेंद्र, रोहित अरोड़ा, सुखविंदर पंजेटा, रामेश्वर दास व रोहतास सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।