फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple defrauds young man of 24 lakh by creating a fake website.

Yamuna Nagar News: फर्जी वेबसाइट बनाकर दंपती ने की युवक से 24 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Couple defrauds young man of 24 lakh by creating a fake website.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑनलाइन निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का लालच देकर शातिर ठगों ने युवक से करीब 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि आरोपी दंपती ने फर्जी वेबसाइट बनाकर व्यासपुर क्षेत्र के युवाओं से निवेश के नाम पर रकम जमा करवाई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर व्यासपुर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्यासपुर के धोबी मोहल्ला निवासी अर्पित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी दीपक कुमार, कर्ण गोदयाल और संदीप कुमार के साथ ऑनलाइन निवेश का जरिया तलाश रहा था। इसी दौरान उनकी मुलाकात विक्रम चौहान और उसकी पत्नी अनीता देवी से हुई। आरोप है कि दोनों ने एलटीवा लाइव नाम से बनाई गई वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन निवेश में भारी मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के अनुसार, 16 सितंबर 2025 से 30 जनवरी के बीच आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में पीड़ितों से करीब 24 लाख रुपये निवेश करवा लिए। इसके बाद में जब उन्होंने अपनी रकम वापस लेने और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो उन्हें परेशानी होने लगी। इसके बाद उन्हें वेबसाइट और निवेश योजना में फर्जीवाड़े का पता चला। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की भूमिका और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच में साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed