{"_id":"6ab156c2af575c8799030ec9","slug":"video-yamunanagar-scorpio-catches-fire-occupant-jumps-out-to-save-his-life-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: स्कॉर्पियो में लगी आग, कार सवार ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: स्कॉर्पियो में लगी आग, कार सवार ने कूदकर बचाई जान
यमुनानगर। शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र के शक्ति नगर में सोमवार शाम करीब सात बजे स्कार्पियो कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही कार सवार ने तुरंत नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। कार मालिक अंकुश गोयल ने बताया कि वे स्कार्पियो कार से शक्ति नगर में पीर मजार के सामने से जा रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही किसी तरह उन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण कार को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी मची रही। जिला दमकल अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई थी, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने को कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।