{"_id":"6ab1804ca8a555175a058176","slug":"the-corporation-has-installed-a-sanitary-pad-vending-machine-in-the-womens-restroom-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163274-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम ने महिला शौचालय में लगाई सैनिटरी पैड की मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम ने महिला शौचालय में लगाई सैनिटरी पैड की मशीन
Tue, 22 Sep 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
सेनेटरी पैड मशीन का शुभारंभ करतीं मेयर व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को नगर निगम की ओर से वार्ड-9 में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संत निरंकारी भवन के सामने स्थित सुलभ शौचालय के महिला परिसर में सैनिटरी पैड वितरण मशीन और इंसिनरेटर मशीन स्थापित की गई।
मेयर सुमन बहमनी ने दोनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नई सुविधाओं के संचालन की जानकारी ली और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सैनिटरी पैड मशीन से महिलाओं को जरूरत के समय सुविधा मिलेगी, वहीं इंसिनरेटर से इस्तेमाल किए गए पैड का सुरक्षित तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। इस दौरान नगर निगम की टीम ने नागरिकों को सार्वजनिक शौचालयों के उचित एवं स्वच्छ उपयोग के प्रति जागरूक किया। शौचालय परिसर में क्या करें और क्या न करें के संदेश भी प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन
मेयर ने नागरिकों से अपील की कि शौचालय में कचरा न डालें, उपयोग के बाद पानी अवश्य प्रवाहित करें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सफाई निरीक्षक अजीत कुमार और स्वच्छ भारत मिशन विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार मौजूद रहे।