Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar: Had lost marketing job a month and a half ago; ended life by jumping in front of a train due to stress.
{"_id":"6aa9286565ce4e77bc0d0775","slug":"video-yamunanagar-had-lost-marketing-job-a-month-and-a-half-ago-ended-life-by-jumping-in-front-of-a-train-due-to-stress-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर। डेढ़ माह पहले छूटा था मार्केटिंग का काम, तनाव में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर। डेढ़ माह पहले छूटा था मार्केटिंग का काम, तनाव में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
गांधी नगर रेलवे फाटक के पास सोमवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले 37 वर्षीय रोहित की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले रोहित का मार्केटिंग का काम छूट गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता सके। रोहित अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है।
दोपहर को खाना खाकर घर से निकला था
रोहित आदर्श नगर कैंप का रहने वाला था। उसके चचेरे भाई डिंपल ने बताया कि सोमवार को रोहित ने दोपहर में घर पर खाना खाया। इसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। शाम करीब पांच बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी।
इसी दौरान रात करीब सात बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांधी नगर रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी है। सूचना मिलने पर परिजन जीआरपी थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें मृतक की फोटो दिखाई। फोटो देखते ही परिजनों ने उसकी पहचान रोहित के रूप में कर ली।
ट्रेन की चपेट में आने से गर्दन धड़ से हुई अलग
बताया गया कि सोमवार शाम करीब चार बजे रोहित गांधी नगर रेलवे फाटक के आसपास पहुंचा था। इसी दौरान उसने रेलवे ट्रैक पर आती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित मार्केटिंग का काम करता था। करीब डेढ़ माह पहले काम छूटने के बाद वह तनाव में रहने लगा था।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
जांच अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।