फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Waterlogging caused by rain; water receded in four hours

Yamuna Nagar News: बारिश से हुआ जलभराव, चार घंटे में उतरा पानी

Tue, 15 Sep 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging caused by rain; water receded in four hours
पुराने सहारनपुर रोड पर गिरा पेड़ व बिजली का खंभा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश ढाई घंटे तक आफत बनकर बरसती रही। इसके बाद भी दिनभर छिटपुट बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। बारिश का पानी उतरने में चार घंटे से अधिक का समय लग गया। वहीं 16 सितंबर को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक से पहले पार्षदों को जलभराव पर अधिकारियों को घेरने के लिए बड़ा मुद्दा मिल गया।
मूसलाधार बारिश से शहर के तमाम निचले इलाके जलमग्न हो गए। शहर के शक्ति नगर, गणेश नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, लाजपत नगर, यमुनानगर बस स्टैंड के सामने, जिला रोजगार कार्यालय के सामने, सरोजिनी कॉलोनी के सामने, ससौली रोड, आजाद नगर, गोविंदपुरी और मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर के सामने पानी भर गया।
विज्ञापन

वहीं जगाधरी में सेक्टर-18 की मुख्य सड़क, थाना शहर जगाधरी के सामने वाली सड़क, आरटीए कार्यालय के सामने, मटका चौक, छोटी लाइन, बर्तन बाजार, जगाधरी बस स्टैंड के अंदर और अंबाला मार्ग पर कई फीट तक पानी जमा रहा। ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स की पार्किंग में तो देर रात तक पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिवालय, जिला न्यायालय, कृषि विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में भी जलभराव हो गया। शक्ति नगर व गोविंदपुरी में रस्सी बांध कर सड़क को बंद करना पड़ा ताकि कोई हादसा न हो जाए। जलभराव से परेशान जगाधरी निवासी रजत, विनोद, मुकेश व प्रदीप ने बताया कि हर बार बारिश में यही स्थिति बनती है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़कें तालाब बन जाती हैं, जिससे पैदल चलना तक दूभर हो जाता है।

जगाधरी-पुराना सहारनपुर मार्ग पर सेक्टर-15 के मोड़ के पास भारी भरकम पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया। इससे बिजली के पोल और तार सड़क के बीचोबीच आ गिरे, जिससे मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। बिजली के तारों में करंट के डर से कोई भी राहगीर सड़क पार करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम एहतियात के तौर पर मौके पर पहुंची ताकि कोई हादसा न हो। करीब तीन घंटे तक लगे लंबे जाम में दर्जनों वाहन फंसे रहे। बाद में क्रेन की मदद से गिरे हुए पोल को हटाया गया और नया पोल व तार लगाई गई। पोल गिरने से सेक्टर-15 और तेजली क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर, सेक्टर-18 के बाजार में भी एक पेड़ गिरने की सूचना है।
धान की अगेती फसल खेतों में बिछी
बारिश से धान की अगेती किस्म की फसल पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। अगेती किस्म की धान की फसल अब पककर तैयार होने लगी है, जिससे पौधों का वजन काफी बढ़ गया है। वजन अधिक होने के कारण पौधे तेज बारिश और हवा का दबाव सहन नहीं कर पाए। इससे जिले में कई जगहों पर पक कर तैयार खड़ी धान की फसल खेतों में बिछ गई। इससे किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा सताने लगा है।
जलभराव से सड़कों पर लगा जाम
बारिश से मुख्य सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया, जिसके चलते वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। जलभराव के कारण जगह-जगह लंबा जाम लग गया, जिसमें मरीज को ले जा रही एंबुलेंस तक फंस गई। लोग जाम से बचने के लिए कालोनियों के अंदरूनी रास्तों से निकलते दिखे। सड़कों पर भरे पानी में कई दोपहिया वाहन बंद हो गए, जिन्हें लोग धक्का मारते या रिक्शे में लादकर ले जाते दिखे।

शहर में छोटे व बड़े नालों की सफाई का कार्य अलग-अलग एजेंसियों को दिया गया है। बारिश ज्यादा होने से दिक्कत आई। बारिश में भी कर्मचारी नालों की सफाई में जुटे रहे। जहां हर साल जलभराव कई घंटे तक रहता था, वहां अब कुछ देर में ही पानी निकल रहा है। - महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed