Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Farmers create a ruckus at the Bilaspur mandi; locks put on both gates due to disrupted paddy procurement and lifting operations.
{"_id":"6ac6486859d16d6cb70deb0d","slug":"video-farmers-create-a-ruckus-at-the-bilaspur-mandi-locks-put-on-both-gates-due-to-disrupted-paddy-procurement-and-lifting-operations-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर मंडी में किसानों का हंगामा, धान खरीद-उठान सुचारु न होने पर दोनों गेटों पर जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर मंडी में किसानों का हंगामा, धान खरीद-उठान सुचारु न होने पर दोनों गेटों पर जड़े ताले
बिलासपुर। धान की खरीद और उठान सुचारु न होने से परेशान किसानों ने बुधवार को बिलासपुर अनाज मंडी में जमकर हंगामा किया। किसानों ने मंडी के दोनों गेटों पर ताले जड़कर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि मंडी में धान की खरीद और तौल व्यवस्था प्रभावित है। वहीं, बारिश के कारण खुले में पड़ा धान भीग रहा है। किसानों और आढ़तियों के बीच बहस के बाद मामला और गरमा गया।
किसानों की समस्याओं को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय में एसडीएम की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक के बाद किसान मंडी की स्थिति देखने पहुंचे। इस दौरान कुछ आढ़तियों के साथ किसानों की बहस हो गई। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने दोनों गेटों पर ताले लगा दिए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि जब तक बंद पड़ी तौल व्यवस्था शुरू नहीं होती, तब तक प्रशासन से बातचीत नहीं की जाएगी।
किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अभी राइस मिलरों के साथ व्यवस्था को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण धान का उठान प्रभावित है। मंडी में खुले में पड़ा धान बारिश में भीग रहा है। इससे किसानों को नुकसान होने की चिंता सता रही है। किसान नेता संजू गुदियाना ने कहा कि मंडी में खरीद और उठान की व्यवस्था तत्काल सुचारु की जानी चाहिए।
किसान ऐसा कदम न उठाएं : कृषि मंत्री
वहीं, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार अपना काम ईमानदारी से कर रही है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में भुगतान किया जा रहा है। वेरिफिकेशन में समय लगता है। मंत्री के अनुसार सेटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों का किसानों के पंजीकरण से मिलान नहीं होने के कारण सत्यापन जरूरी हुआ है और इसे जल्द दुरुस्त किया जा रहा है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस तरह के कदम न उठाएं और व्यवस्था सुधारने में सहयोग करें।
किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य मंडियों के गेटों पर भी धरना दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।