{"_id":"6ac5f1b644383d25c008ddc1","slug":"video-deliberations-begin-on-boosting-footwear-exports-in-bahadurgarh-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में फुटवियर उद्योग में एक्सपोर्ट बढ़ाने का मंथन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में फुटवियर उद्योग में एक्सपोर्ट बढ़ाने का मंथन शुरू
बहादुरगढ़ के नॉन-लेदर फुटवियर उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने और एक्सपोर्ट बढ़ाने को लेकर फुटवियर उद्यमियों की बैठक शुरू हुई। बैठक में उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने विदेशी बाजारों में बहादुरगढ़ में तैयार होने वाले फुटवियर की पहुंच बढ़ाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री के चेयरमैन पूरन चंद डावर सहित फुटवियर क्षेत्र से जुड़े उद्यमी मौजूद रहे। उद्यमियों ने कहा कि बहादुरगढ़ देश के प्रमुख नॉन-लेदर फुटवियर क्लस्टरों में शामिल है और यहां तैयार होने वाले जूते-चप्पलों के लिए विदेशों में भी बड़ी संभावनाएं हैं।
बैठक में एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए उत्पाद की गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप टेस्टिंग, डिजाइन, बाजार की मांग और विदेशी खरीदारों तक सीधी पहुंच जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है। हाल ही में बहादुरगढ़ में फुटवियर उद्योग के लिए गुणवत्ता परीक्षण और बीआईएस मानकों को लेकर भी बैठक हुई थी।
उद्यमियों का उद्देश्य बहादुरगढ़ के नॉन-लेदर फुटवियर को घरेलू बाजार तक सीमित रखने के बजाय अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक से अधिक पहुंच दिलाना है। इसके लिए सामूहिक रणनीति तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।